फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 तूल पकड़ता जा रहा नौगावां सादात तहसील भवन की जमीन चयन का मामला 

Thu, 09 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर आते नौगावां के ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नौगावां सादात तहसील भवन की जमीन चयन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। माननीयों के साथ अब मसले में क्षेत्रीय लोग कूद पड़े हैं। बुधवार को तमाम लोगों ने डीएम कार्यालय में सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और तहसील भवन नगर की बजाय अमरोहा नूरपुर मार्ग किनारे गांव बीलना से किसान इंटर कालेज बादशाहपुर के बीच बनाने की मांग की। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बीलना के प्रधान के पति जावेद सैफी के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम दफ्तर में सौंपा। इसमें कहा  है कि नौगावां सादात तहसील के भवन का निर्माण नूरपुर अमरोहा   मार्ग पर ग्राम बीलना से किसान इंटर कालेज तक कराया जाए, क्योंकि नगर की घनी आबादी है।

पत्र में लोगों ने क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां की बात को ठीक ठहराया है और पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। इस मौके पर   मो.इकबाल, मुनव्वर, नसीम, इंतजार, मो.इसरार, सज्जाद, कमाल, इमरान, अफजल, राशिद, मुंशी आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


धार्मिक रंग लेने लगा तहसील का मामला
अमरोहा। अब तक माननीयों के बीच हो रही नौगावां तहसील की राजनीति धार्मिक रंग में रंगने लगी है। इसको लेकर दो बिरादरियों के मध्य विवाद गहरा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों पक्ष खेमों में बंट गए हैं और माननीयों का आड़ में गुस्से का इजहार कर रहे हैं। सरकारी अमला इससे वाकिफ है, इसलिए फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। 

माननीयों के बीच खिंची तलवार पर खुफिया नजर
अमरोहा। तहसील भवन निर्माण को लेकर माननीयों के बीच खिंची तलवार पर खुफिया नजर है। पक्ष और विपक्ष में हो रही गतिविधियों की जानकारियां शासन को उपलब्ध कराई जा रही हैं। तेजी से बढ़ रही तल्खी के बीच जिला अध्यक्ष ने भी पार्टी हाईकमान को जानकारी दे दी है। मसले को निपटाने के लिए शासन ने अधिकारियों से भी स्थिति पूछने का मन बनाया है।

समाजवादी पार्टी में अंदरखाने चल रही गुटबाजी तहसील भवन चयन को लेकर आमने सामने आ चुकी है।ा राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक के समर्थक भी लड़ाई             में कूद गए हैं। 

एक के समर्थकों ने विधायक का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की है। वहीं दूसरे के समर्थक मुख्यमंत्री व राजस्व परिषद अध्यक्ष को अधिकारियों के जरिए ज्ञापन भेज रहे हैं। नगर की  बजाय तहसील भवन बाहर बनाने की मांग कर रहे हैं।

तेज होती  समर्थकों की गतिविधियों पर स्थानीय खुफिया तंत्र भी   पूरी  निगाहें टिकाए बैठा है। कौन क्या कर रहा है, माहौल कैसा है, पल पल की सूचनाएं शासन  को भेजी जा रहीं हैं। पुलिस व प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई से भी उसको वाकिफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें