फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटने के बाद भी लहराते रहे तिरंगा

Fri, 06 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा) के झनकपुरी स्थित अमरोहा सांसद के जनसेवा केंद्र पर उतारे जाने से पहले फटा तिरंगा। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपनी सभाओं ने देश के मान-सम्मान के दावे करने वाले जन-प्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर कितने बेपरवाह हैं, इसकी बानगी भाजपा सांसद के फार्म हाउस पर दिखी। भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर एक मई से फटा तिरंगा लहरा रहा था।
विज्ञापन


सलारपुर के युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एसओ रजबपुर ने तिरंगे को उतरवाने के निर्देश दिए। हालांकि, डीएम से शिकायत की भनक लगते ही तिरंगे को उतरवा लिया गया।  

भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर 105 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। कुछ दिन पहले ही इसे लगाया गया था। गांव सलारपुर निवासी अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से सांसद के फार्म हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में उसने बताया कि कि एक मई को फटी हुई हालत में राष्ट्रीय ध्वज को देखा था। इसकी शिकायत सांसद कंवर सिंह तंवर से की गई थी। सांसद ने फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसे नहीं बदला गया। बृहस्पतिवार को फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फिर हवा में लहराता देखा गया।

 तिरंगे के अपमान को देखकर अजीत आहत हुए। वे अपने साथी योगेंद्र सिंह, गमनीत, सचिन आदि के साथ बृहस्पतिवार को सांसद के फार्म हाउस पर पहुंचकर सांसद के कर्मचारियों से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के संबंध में बात की। इस पर कर्मचारियों ने सांसद के आदेश पर ही तिरंगा उतारे जाने की बात कही।

इसके बाद अजीत और उनके तीन साथियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रजबपुर एसओ को वहां भेजा, फटे हुए तिरंगे केे उतरवाने को कहा। 

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत मिली थी। इसके बाद मैं मौके पर पहुंचा था। वहां पर ऐसी कोई बात नहीं मिली। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी में ध्वज फट गया था। इसे बाद में उतरवा लिया गया। -मोहित चौधरी, एसओ रजबपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें