फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के आश्वासन पर काम को लौटे सफाईकर्मी, देर से उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हमलावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सफाई कर्मी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। इसके चलते शहर के मोहल्लों से कूड़े का उठान नहीं हुआ। बाजार में दुकानों के सामने कूड़ा बिखरा रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया। कोतवाल को गिरफ्तारी का निर्देश दिया। आश्वासन के बाद कर्मचारी मानें। दिन में लगभग 11 बजे काम पर लौट आए। इसके बाद कूड़े का उठान शुरु हुआ। दोपहर तक कूड़े का उठान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मी तिलक और रंजीत के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को दोबारा हड़ताल शुरु कर दिए। देशराज और पुरुषोत्तम सरन करौतिया, शबद कुमार जलकल कैंपस में आए। उन्होंने वाहनों को निकलने नहीं दिया। यहां पर इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते कूड़ा उठाने वाले वाहन बाहर नहीं निकलें। हड़ताल के चलते शहर में विभिन्न जगहों पर कूड़ा बिखरा रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी सुबह लगभग 11 बजे जलकल कैंपस में आए। उन्होंने सफाई कर्मियों की बातों को सुना। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। हमलावर की गिरफ्तारी का आश्वासन के अलावा कोतवाल से कार्रवाई को कहा। जद्दोजहद के बाद सफाई कर्मी मान गए। उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दिया और काम पर लौट आएं। इसके बाद सफाई वाहन मोहल्लों में निकलें।
तीन घंटे के बाद कूड़े को उठाया, दुकानदार-राहगीर परेशान
अमरोहा। कूड़े का उठान शहर में लगभग सात बजे से शुरु हो जाता है। सफाई कर्मियों की टीम लगभग 8.30 बजे कूड़े का उठान कर लेती है लेकिन हड़ताल के चलते कूड़े नहीं उठाए गए। सुबह नौ बजे दुकान खुल गई लेकिन गली और नुक्कड़ पर कूड़े का ढेर बिखरा रहा।
विज्ञापन

हड़ताल के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह, प्रशासन ने निपटाया
अमरोहा। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार पूरी तरह बेपरवाह रहे। अधिशासी अधिकारी छ़ुट्टी पर हैं। उन्होंने जेई निर्माण को चार्ज दिया है लेकिन वह भी मामले को हल कराने में कहीं नहीं दिखें। मामले को हल कराने में प्रशासनिक अफसरों ने पहल किया।
सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की मांग
सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की मांग
अमरोहा। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग की बैठक बुधवार को जलकल कैंपस में हुई। सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की मांग की गई। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव पुरुषोत्तम सरन करौतिया, जिलाध्यक्ष देशराज मर्दान, काले राणा, राजीव राणा, शब्द कुमार, लल्ला, नीरज कुमार, रवि शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें