फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्र की गला दबाकर हत्या, शव फेंका

Wed, 02 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र में मदरसे के छात्र की गला दबाकर हत्या कर लाश पड़ोस में ही गन्ने के खेत में फेंक दी गई। छात्र का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर बदहवास छात्र का पिता गांव में पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी भी गांव पहुंच गए और पूछताछ की।

छात्र के गुप्तांग और पेट के नीचे चोट के निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, कुकर्म में विफल रहने और बच्चे के शोर मचाने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी संजय खान उर्फ महमूूद 15 साल से शहर के मुरादाबादी गेट मोहल्ले में किराए पर रहकर शहर में ऑटो रिक्शा चलाता है। संजय खान का 12 वर्षीय बेटा तल्हा उर्फ मोनिस देहात थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित मदरसा खैरुल बसर हिदायत उलूम में कुरान की पढ़ाई करता था। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे मदरसे के छात्र गांव में खाना खाने चले गए।

मोनिस भी अपने पिता के दोस्त गांव निवासी नाहिद के घर खाना खाकर निकला था। एक बजे उसका शव गांव के ही ध्यान सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मोनिस की लाश मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। संजय के दोस्त आलम ने मोनिस की हत्या की खबर दी।

बदहवास पिता परिजनों के साथ दरियापुर पहुंचा। सूचना पाकर एसओ मोहित चौधरी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ सिटी शील कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

 सीओ और एसओ ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। छात्र की गला दबाकर हत्या की गई लग रही है। उसके गले और पेट के नीचे चोट के निशान मिले हैं। गुप्तांग पर भी चोट के निशान हैं। इससे लग रहा था कि हत्या से पूर्व उसने काफी संघर्ष किया था। छात्र के साथ कुकर्म की आशंका भी जताई जा रही है। परिजन और पुलिस भी कुकर्म से इंकार नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि छात्र की गला दबाकर हत्या की गई है। कुकर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इसकी पुष्टि पीएम के बाद ही होगी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एएसपी एनपी सिंह भी मौके पर गए हैं। उन्होंने जल्द हत्या के खुलासे का दावा किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें