फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कैबिनेट मंत्री ने कराई मेरे भाई की हत्या’

Sat, 26 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो दशक से ज्यादा समय तक अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा के भाई मुविस पाशा ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है कि शौकत पाशा 2007 में अमरोहा से विधान सभा का चुनाव लड़ा था। तब से ही महबूब अली मेरे भाई से रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के फत्तेहपुर माफी निवासी शौकत पाशा (50) के परिवार में पत्नी महफूजा और पांच बेटे फैज, गजनबी, रूही, शबीना और रूहीना हैं। जबकि तीन भाई मुवीश पाशा, अफजाब पाशा और उवैश पाशा हैं।

मुवीस ने बताया कि शौकत दोहपर अपने साथी असद निवासी पलौला और रऊफ निवासी असगरीपुर के साथ स्विफ्ट कार से लालपुर हमीर अपनी बहन के घर जा रहा था। कार में पेट्रोल डलवाने के लिए तीनों पहुंचे। इसी बीच कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार गुलाम जिलानी ने उसे गोली मार दी। इसके  बाद शोर मचा दिया कि बदमाश लूटपाट करने आए हैं। भाई ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश में उसके भाई की हत्या कराई   गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें