कोतवाली क्षेत्र से करीब पांच दिन पूर्व लापता हुए किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई है। पुलिस की शक की सुई अवैध संबंधों को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की ओर है। मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में भी ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोहा निवासी राजेंद्र सिंह चौहान (44) व छोटे भाई राजवीर पुत्र चंचल सिंह की शादी करीब 30 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा से हुई थी। ससुर की 16 बीघा जमीन मिलने के बाद राजेंद्र ससुराल (डोमखेड़ा) में ही रहने लगा था। गांव में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन राजेंद्र 30 जून की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद खेत पर जाने के लिए कहकर गया था। अगले दिन परिजनों ने खेत पर देखा की चप्पल तो थी लेकिन राजेंद्र गायब था। इसी बीच परिजनों ने राजेंद्र का मोबाइल फोन लगाया तो बंद आया। जिससे परिजनों का चिंता हुई। रिश्तेदारियों में तलाश किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दो जून को राजेंद्र के बडे़े अर्जुन ने कोतवाली में पिता के लापता हो जाने की तहरीर दी थी।
मंगलवार की दोपहर गांव भूतखदेड़ी निवासी राम गोपाल का बेटा दयाचंद्र अपनी ईख के खेत में यूरिया का छिड़काव रहा था। तभी उसे एक गला हुआ शव दिखाई पड़ा। जिसे देख उसने शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे डोमखेड़ा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।