फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के चालक की हत्या कर वैन लूटी

Mon, 15 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
जनपद अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में बिजनौर के चालक की हत्या कर ओमिनी वैन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने हादसे का रूप देने के लिए शव थाना बछरायूं क्षेत्र के शेरपुर हाल्ट के निकट ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन


जिससे बछरायूं पुलिस ने मामले को हादसा मान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   वहीं गजरौला पुलिस ने लूट की वैन बरामद करने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

बिजनौर के थाना हेमपुर क्षेत्र के गांव गोगली जलालपुर निवासी अजय उर्फ भोलू (25) पुत्र राधेश्याम ओमिनी वैन बुकिंग पर चलाता था। परिजनों के मुताबिक अजय शनिवार की शाम करीब पांच बजे कुछ लोग ओमिनी वैन बुकिंग पर ले गए थे।
विज्ञापन


रविवार की भोर में चार बजे बछरायूं पुलिस को शेरपुर हाल्ट के निकट रेलवे ट्रैक पर अजय की क्षतविक्षत लाश मिली। बछरायूं पुलिस ने हादसा मान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी बीच रविवार को थाना गजरौला पुलिस ने अजय की वैन के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। अब तक की  पूछताछ में हिरासत में लिये गए लोगों ने तमंचे की बटों से प्रहार कर अजय की हत्या करके ओमिनी वैन लूटने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें