नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
- फोटो : Demo Pic.
गजरौला जा रहे एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीण का रक्तरंजित शव बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के पुत्र की ओर से गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना धनौरा के गांव हलुपुुरा निवासी इलामुद्दीन (45) पुत्र अली जान का रक्तरंजित शव बुधवार की तड़के थाना क्षेत्र के गांव लंबिया में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही मृतक की बाइक भी पड़ी हुई थी। पुलिस व फौज की तैयारी कर रहे युवाओं ने सवेरे दौड़ लगाते समय शव को सड़क किनारे पड़ा देखा।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। रोते पीटते परिजन मौके पर पहुंच गए। इलामुद्दीन के सिर में गोली मारी गई थी। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र इकरामुद्दीन ने बताया कि उसके पिता को तड़के तीन बजे गांव निवासी खलील व उसका साला बुलाकर ले गए थे।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इकरामुद्दीन की ओर से गांव हलुपुरा निवासी खलील उसके साथी जरीफ व उसके साले पप्पू के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।