डिडौली के गांव सैंतली में विवाहिता और उसके बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते आईजी और ?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से सैंतली गांव दहल उठा। चारपाई पर पड़े मासूम बहन-भाई के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। आसिफ का घर चीख चीत्कार गूंज उठा। गांव में हर तरफ मातम छा गया। शाम तक घर और बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव में विवाहिता साइमा और उसकी बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। साइमा के पति आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चीख-चीखकर यहीं बयां कर रहा था कि उसका घर उजड़ गया। घर और बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घर से सौ मीटर दूर तक पुरुष और महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। हर किसी की आंखें नम थी। साइमा और मासूम बच्चों की एक झलक पाने को महिलाएं लालायित थीं। पुलिस साइमा के शव के पास जांच कर रही थी। परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ चारपाई पर पड़े मासूम भाई-बहन के शव को देख दहाड़े मार रही थी। पिता आसिफ, चाचा आबिद और बुआ समेत तमाम रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। चारपाई पर दोनों भाई-बहन के शव ऐसे दिख रहे थे, जैसे दोनों सो रहे हों। बच्चों के शवों को देख कर हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। चारों तरफ चीखपुकार मची रही। घटना के बाद गांव के गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। हर कोई घटनास्थल की तरफ जाता दिखा।