फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका का मैरिज हॉल तैयार, शादी के लिए 15 हजार में बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका का कल्याण मंडप बनकर तैयार हो गया है। मैरिज हॉल को हैंडओवर मिलने के बाद पालिका ने इसमें बुकिंग शुरू कर दी है। आम लोग महज 15 हजार रुपये में इसे शादी के लिए बुक कर सकते हैं। अन्य आयोजनों पर दस हजार व बर्थडे, सगाई आदि की बुकिंग के लिए सिर्फ पांच हजार रुपये देने होंगे। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने बीते दिनों मैरिज हाॅल नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया था।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला पंजू सराय में दाउद सराय रोड पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत आम लोगों की सहूलियत के लिए कल्याण मंडप का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने बीते दिनों मैरिज हॉल नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया था। पालिका ने अब इसमें शादी-विवाह, पार्टी, समेत अन्य आयोजनों की बुकिंग शुरू कर दी है। बड़े शहरों की तर्ज पर बनाए सरकारी मैरिज हाॅल में शहरवासियों को नगर के दूसरे बड़े मैरिज हाॅल जैसी सुविधाएं मामूली खर्चे में मिलेंगी।
शहरवासी शादी के लिए महज 15 हजार रुपये में कल्याण मंडप को बुक कर सकेंगे। इसके अलावा मीटिंग, बड़े आयोजन आदि के लिए पालिका को दस हजार रुपये का भुगतान करना होगा। जन्मदिन, सगाई समेत छोटे आयोजनों पर मैरिज हॉल में पांच हजार रुपये की बुकिंग होगी। मैरिज हॉल में बेहद कम खर्च पर बेहतर सुविधाएं मिलने से शहरवासियों को शहर के अन्य मैरिज हॉल में बेटा-बेटी की शादी पर मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मैरिज हाॅल में बुकिंग शुरू होने के साथ ही आम लोगों को कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मैरिज हाॅल से शहर के आम लोगों को सहूलियत मिलेगी।
यह सुविधाएं मिलेंगी
पार्किंग की सुविधा से लैस पालिका के मैरिज होम में बड़े हाल, गैलरी, पोर्टिंको व किचन की सुविधा उपलब्ध है। इसकी ऊपरी मंजिल में मेहमानों के ठहरने के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त कमरे बने हैं। मैरिज होम में मिलने वाली आधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। इस मंडप के मिलने के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंंने बताया कि इस मंडल को गरीब हो या अमीर हर वर्ग का व्यक्ति बुकिंग करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें