फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका की अनदेखी, बदहाल सड़कें, चारों ओर गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कुरैशी पश्चिम में पसरी गंदगी एवं बदहाल सड़कों की बदसूरती को साफ बयां कर रही हैं। विकास की बात की जाए तो यह मोहल्ला बहुत पीछे है। टूटी सड़कें, बदहाल नालियां और पसरी गंदगी यहां की पहचान बन गई है। समस्याओं से परेशान मोहल्लेवासियों ने कई बार अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण की मांग की, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन

शहर के पुराने मोहल्ले में शामिल कुरैशी पश्चिम के निवासी पालिका द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को तरस रहे हैं। सड़कों की स्थिति बदहाल है। पथ प्रकाश की भी ठीक व्यवस्था न होने से अधिकांश गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। पानी निकासी की व्यवस्था भी ठीक न होने से सड़कों पर पानी उतर आता है। सड़कों के साथ साथ नालियां भी टूट चुकी हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सड़कों की कई बार पैमाइश तो हुई लेकिन इसके निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। आये दिन गड्ढों में बाइक गिरने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। सफाई कर्मियों के नियमित न पहुंचने से मोहल्ले में गंदगी पसरी रहती है। जिससे मोहल्ले में बदबू के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


चुनाव के समय बड़े बड़े दावे किये जाते हैं। लेकिन बाद में सुध लेने वाला कोई नहीं है। मोहल्ले की सड़कें बदहाल हैं। नालियां टूटी हुई हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। -मोहम्मद अकरम
विज्ञापन

-

सात वर्षों से इस मोहल्ले में रहते हैं। उससे पहले ही यह सड़कें बनी थी। इसके बाद सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया। सभासद से लेकर उच्चाधिकारियों तक सड़कें बनवाने की मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -मोहम्मद यासीन
-

मोहल्ले में खंभों पर लाइट न लगी होने से सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं है। सभासद से कई बार पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगवाने की मांग की। लेकिन ध्यान देने को तैयार नहीं है। -अंजुम
-

मोहल्ले में विकास के नाम पर कुछ नहीं है। जिम्मेदार लोग भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियां टूटी होने से ठीक से पानी निकासी नहीं हाे पाती। जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। पालिका प्रशासन को मोहल्ले के विकास पर ध्यान देना चाहिए। -सलमा

पालिका की ओर से जल्द ही बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। जिसके बाद मोहल्लों के विकास कार्याें को लेकर प्रस्ताव बनाया जाएगा। जल्द ही इस पर काम किया जा रहा है। पालिका का फोकस है कि बदहाल मोहल्लों में जल्द से जल्द विकास कराया जाए। 5डॉ. ब्रजेश कुमार, ईओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें