यौम ए आशूरा आज, खाक ए शिफा की जियारत के साथ मातम
शहर के इमामबाड़ों में कर्बला की मिट्टी से बनी तस्बीह है उपलब्ध
मजलिस के बाद रो रोकर करेंगे मातम, शाम को नजर ओ नियाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी यौम ए आशूरा आज है। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को नम आंखों से याद किया जाएगा। इमाम बारगाहों में सुबह से मजलिस शुरु होगी। सुबह लगभग 10 बजे कर्बला के मिट्टी की तस्बीह खाक ए शिफा की जियारत करेंगे। खास बात यह है कि 10वीं मोहर्रम को तस्बीह का रंग लाल हो जाता है। प्रत्येक मोहल्ले के इमामबाड़ों में अजादार रो-रोकर मातम करते हैं। नजर ओ नियाज का सिलसिला शाम लगभग चार बजे से शुरू होगा।
गुरुवार को शहर के बड़ा दरबार मोहल्ले के इमामबाड़े शम्स अली खान में मजसिल हुई। इसके अलावा अजादारों ने जोड़िए अपने घर में सजा कर मशहूर मुनाकिब ए दोस्त इब्ने साकिये कौसर हुसैन हैं, पढ़ा। अजादारों के मातम से माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद अजाखाना मोहम्मद युसूफ मंडी चौब मेें हिंदू परिवार ने चूड़ियों को सजाया और भाईचारे की मिसाल को बरकरार रखा। राम लखन ने बताया कि पिता के साथ अजाखाने में आया करते थे अब अपने बेटे को हर साल लेकर आता हूं। कोरोना संक्रमण से पहले जुलूस का घर के सामने से गुजरने पर स्वागत करते थे। लेकिन इस साल जोड़ियों की जियारत करने और फूल माला चढाने आए हैं। इसके अलावा अजादारों ने नजरे हुसैन पेश की इसके अलावा जोड़ियों को खास मक़ाम पर रखा। शहर के छेवड़ा मोहल्ले में नदीम नकवी ने नजर का एहतमाम कराया।
.........................................................................
राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
अमरोहा। इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में शहर के बसावनगंज में ठंडा शरबत पिलाया गया। राहगीरों को रोक कर उन्हें शरबत दिया लोगो ने गला तर किया। इस दौरान फैसल अर्शलान, अब्बास, श्यान अब्बास, अली रजा, रजा इमाम, सादिक रजा, मसूद रजा, मिशैल नकवी आदि रहे।
................
हुसैनी ब्लड ग्रुप के शिविर में 50 ने रक्तदान किया
अमरोहा। हुसैनी ब्लड ग्रुप ने गुरुवार को अजाखाना अकबर अली दानिशमंदान में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शहजाद रजा ने कहा कि इमाम हुसैन ने मानवता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने सराहना की।