फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Sat, 13 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। अतरासी-अमरोहा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव अतरासी कला निवासी भूरा का बेटा उस्मान अली बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने साथी अर्श खान के साथ बाइक से अमरोहा जा रहा था। जब दोनों आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उस्मान अली की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अर्श खान का उपचार जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उस्मान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक उस्मान अली डीसीएम चालक था। सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के उस्तान के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियां थीं। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और शव को गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें