फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर वापस नहीं करने की शिकायत करने पर मां-बेटे से मारपीट

Tue, 01 Apr 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

किराए पर चलाने के लिए गए ट्रैक्टर को वापस नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी युवक ने महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव फत्तेपुर छीतरा निवासी शौविंद्र व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला के गांव अटारी मुरीदपुर निवासी बबीता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके बेटे कुनाल ने गांव फत्तेपुर छीतरा निवासी शौविंद्र के साथ साझे में रोड़ी बजरफुट का काम किया था। व्यापार में लाभ नहीं होने पर बेटे ने काम बंद कर दिया था। उस समय शौविंद्र ने उनके बेटे का ट्रैक्टर किराए पर चलाने के लिए लिया था। 70 हजार रुपये प्रति माह किराया तय हुआ था। बबीता का आरोप है कि शौविंद्र ने न तो किराया दिया और न ही ट्रैक्टर वापस किया। इसकी रिपोर्ट 13 फरवरी को गजरौला में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता का आरोप है कि दो दिन पहले वह बेटे कुनाल के साथ बाइक से धनौरा जा रही थी। रास्ते में शौविंद्र ने एक युवक के साथ मिलकर उनको रोक लिया। बेटे के साथ मारपीट की गई और बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने अब मारपीट के मामले में शौविंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें