फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल खत्म, जिला पंचायत के अकाउंट में 16 करोड़ डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो गया है, लेकिन बैंक अकाउंट में 16.64 करोड़ रुपये अवशेष हैं। फिलहाल, जिला पंचायत के वार्डों के आंशिक परिसीमन आखिरी दौर में है। डीएम उमेश मिश्र को प्रशासक नामित कर दिया गया है उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब कुछ कामों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरूहो सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था उस वक्त सपा की सरकार के दौरान रेनू चौधरी अध्यक्ष पद पर आसीन हुईं लेकिन 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सरिता चौधरी अध्यक्ष बन गईं। जिले में 601 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने बजट देती है। कुछ काम जिला पंचायत से गांवों में कराए गए। इसके अलावा मनरेगा समेत अन्य काम भी कराए गए। राज्य वित्त आयोग की करोड़ों रुपये की किस्त दी गई। ताकि देहात के इलाकों में काम हो सके। लोगों को सहूलियत मिले। सैदनगली के नगर पंचायत गठन के बाद जिले में 27 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा। अध्यक्ष सरिता चौधरी और उनके सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी को खत्म हो गया है। शासन के निर्देश पर डीएम उमेश मिश्र को प्रशासक नामित किया गया है। अब उनके देखरेख में जिला पंचायत के कामकाज होंगे। फिलहाल कुछ कामों के लिए शासन स्तर से तकनीकी स्वीकृति बाकी है वहीं जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) के लिए टेंडर हो गया है। उसका तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें