होली और गर्मी की छुट्टियों की में यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। कहने के लिए दिल्ली-लखनऊ रूट से 16 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। लेकिन, इन स्पेशल ट्रेनों को पकड़ने अमरोहा वासियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। किसी होली और समर स्पेशल ट्रेन का अमरोहा में ठहराव नहीं है। ऐसे में यहां के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए मुरादाबाद या दिल्ली जाना होगा।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली और गर्मियों में सोलह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों की शेड्यूल जारी कर दी गई है। कौन सी ट्रेन कितने फेरे लगाएंगी इसका निर्धारण कर दिया गया है। होली स्पेशल ट्रेनें 15 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। जबकि, समर स्पेशल ट्रेनें एक अप्रैल से तीस अप्रैल कीे बीच अलग-अलग तारीखों में चलेंगी। यह सभी ट्रेनें दिल्ली-लखनऊ रूट की है। जो अमरोहा से होकर गुजरेंगी। लेकिन इन सोलह स्पेशल ट्रेनों में से कोई भी ट्रेन अमरोहा में नहीं रुकेगी। यह सभी ट्रेनें अमरोहा से रन थ्रू गुजरेंगी।
ऐसे में अमरोहा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सवारी के लिए मुरादाबाद या दिल्ली जाना होगा। जहां से इन ट्रेनों को पकड़ सकें। वरना यहां के यात्रियों को होली और गर्मियों में अपनी रूटीन ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।