फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने दी दस्तक, तीन दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
अमरोहा में बुधवार की सुबह आसमान में छाए बादल। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिन से उमड़ घुमड़ कर आए बादल मंगलवार की रात झमाझम बरसे। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और तपिश से राहत मिली, बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। उमस ने लोगों को बेहल कर दिया। बदलते मौसम को देखते हुए अगले तीन दिन बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

सूरज की तपिश से परेशान अमरोहा के लोगों को मानसूनी दस्तक के बाद राहत की सांस ली। मंगलवार को दिन में बादल छाए रहे। देर रात झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा ने राहत पहुंचाई। बुधवार को दिनभर में आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद भी अधिकतर और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल छाए रहने से तपिश से राहत मिली, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। उमस ज्यादा रहने से लोग बेचैन थे। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस साल मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिले के कुछ क्षेत्रों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। जबकि कुछ जगह अभी बीज की बुवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें