फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छत पर सो रहे युवक पर बंदरों का हमला, गंभीर

Sun, 13 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। गांव बुरावली में शुक्रवार देर रात छत पर सो रहे शानू पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बुरावली निवासी शानू शुक्रवार रात घर की छत पर सो रहा थे। देर रात अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया और सोते हुए शानू पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय गांव में बंदरों का आतंक है जो घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई बार पकड़वाने की मांग की जा चुकी है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों को पकड़वाया जाए ताकि गांव में लोग सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें