अमरोहा। कचहरी के बाहर डॉक्टर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला के पति डॉ. जुनैद इकबाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा देहात थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. समर नईम चौधरी की शादी सात फरवरी 2020 को मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी डॉ. जुनैद इकबाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। डॉ. समर नईम ने विरोध किया तो गालियां दी गई। 10 जुलाई की शाम डॉ. समर नईम चौधरी कोर्ट से किसी मुकदमे की पैरवी करके बाहर आई थीं तभी उनके पति डॉ. जुनैद तीन तलाक दे दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में डॉ. जुनैद इकबाल, उनके भाई जफर इकबाल और मां परवीन फातिमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।