फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीम इंडिया के लिए अभूतपूर्व क्षण' : मोहम्मद शमी बोले- हम हैं विश्व के चैंपियन, सन्यास की घोषणा करना भावुक पल

Sun, 30 Jun 2024 08:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने से हर तरफ खुशी का माहौल है। अमरोहा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी वीडियो जारी करते हुए टीम इंडिया और देशवासियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने से हर तरफ खुशी का माहौल है। अमरोहा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी वीडियो जारी करते हुए टीम इंडिया और देशवासियों को जीत की बधाई दी है।

विज्ञापन

13 बरस के इंतजार के बाद भारतीय टीम ने विश्वकप का कोई खिताब अपने नाम किया है। 2023 में हुए विश्वकप में भी भारतीय टीम फाइनल तक तो पहुंची लेकिन खिताब अपने नाम करने से चूक गई। उस टीम का हिस्सा रहे और सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब टी-20  विश्वकप का विजेता बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह टीम इंडिया के लिए अभूतपूर्व क्षण है। 

शमी ने कहा कि एक बारगी लगा कि भारतीय टीम खिताब से चूक रही है। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने न केवल मैच में वापसी की बल्कि टी-20 का विश्व चैंपियन का खिताब भी अपने नाम कर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा करना खिलाड़ी के लिए बहुत भावुक पल होता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट और देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। उनके भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि मोहम्मद शमी परिवार के साथ बाहर हैं। हालांकि भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने पर सभी जगह हर्ष का माहौल है।

 

हम विश्व के चैंपियन 

भारत की जीत पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फेसबुक पर अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि हम विश्व के चैंपियन हैं। अतुल्य टीम प्रयास, भावना और अविस्मरणीय यात्रा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें