फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने 20 मई से काम नहीं करने का नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कोरोना महामारी के दौर में स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए मनरेगा कर्मचारियों ने आगामी 20 मई से मनरेगा कार्य नहीं करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर ब्लाक इकाई ने इस संबंध में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कुबेर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं किए जाने की वजह से मनरेगा कर्मचारी स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना महामारी से मनरेगा से संबंधित तमाम कर्मचारी मौत के मुंह में समा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सरकार को तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। मांगों को लेकर आगामी 20 मई से मनरेगा कार्य नहीं किए जाएंगे। इस अवसर पर मान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुफरान, ब्रजकिशोर, सिद्घराज सिंह, रोहताश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें