फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मतदाता सऊदी अरब में और पड़ गया वोट, नगर पालिका परिषद बछरायूं चेयरमैन ने लगाया आरोप

Mon, 11 Apr 2022 03:04 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

नगर पालिका बछरायूं के चेयरमैन हाजी राहत ने फोन पर बताया कि वह बीते पांच अप्रैल से सऊदी अरब में हैं। इसके बावजूद उनका वोट भी डाल दिया गया है। इससे साफ है कि मतदान में फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
MLC election uttar pradesh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर-मुरादाबाद विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के चुनाव में शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर संपन्न हुई वोटिंग आरोपों के घेरे में आ गई है। बीते पांच अप्रैल से सऊदी अरब में मौजूद नगर पालिका परिषद बछरायूं के चेयरमैन हाजी राहत हसन का वोट भी फर्जी तरीके से डाल दिया गया है। पालिकाध्यक्ष बछरायूं हाजी राहत हसन ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में धनौरा ब्लाक कार्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर कुल 241 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था। इनमें विकास खंड के सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिका धनौरा व बछरायूं के चेयरमैन व सदस्यों के वोट थे। मतदान की समाप्ति पर चुनाव में लगे अधिकारियों ने यहां 241 मतों में से 239 मतदाताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग करने की जानकारी दी गई थी। जिन दो मतदाताओं के वोट नहीं पड़े थे। उनमें से एक पालिका सदस्य  इनामउल्ला अंसारी की मौत हो चुकी है जबकि दूसरी पालिका सदस्या ने अभी तक सदस्य पद की शपथ ही नहीं ली है।

विज्ञापन

नगर पालिका बछरायूं के चेयरमैन हाजी राहत ने फोन पर बताया कि वह बीते पांच अप्रैल से सऊदी अरब में हैं। इसके बावजूद उनका वोट भी डाल दिया गया है। इससे साफ है कि मतदान में फर्जीवाड़ा किया गया है। उनका कहना है कि वह सऊदी अरब में अपनी मौजूदगी का प्रमाण देते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने जा रहे हैं।

उनका कहना था कि चेयरमैन का वोट भी यदि फर्जी तरीके से डाल दिया जाएगा तो लोगों का सिस्टम से विश्वास उठ जाएगा। वही दूसरी ओर पीठासीन अधिकारी रहे सिंचाई विभाग के गजेंद्र शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि बिना तथ्यों की जांच के वह कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें