फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसको टिकट दिलाया, वही विधायक कर रहे बदनाम

Thu, 08 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
धनौरा मंे मौलाना जावेद आब्‍दी सपा विधायक एम चंद्रा के निवास पर मीडिया के लोगों से मुखातिब होते हुए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी संग फोटो सामने आने से विवाद में घिरे मौलाना जावेद आब्दी ने पार्टी के एक विधायक पर जमकर निशाना साधा। विवाद में अपना नाम घसीटे जाने के पीछे उनका हाथ बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। 
विज्ञापन


विधायक एम. चंद्रा के आवास पर बुधवार को मीडिया से मुखातिब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन ने इशारों ही इशारों में नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां पर प्रहार किया। कहा कि, उन्होंने नेताजी से सिफारिश कर जिस नेता को विधानसभा का टिकट दिलाया और विधायक बनवाया, वही उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

कहा कि, विधायकजी की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए उनका नाम इस प्रकरण में घसीटकर वे उनकी छवि को भी धूमिल कराने की राजनीतिक साजिश रच रहे हैं। अब के चुनाव में उन्हें अपनी स्थिति का पता लग जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि सारे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है। विधायक के खिलाफ पार्टी से कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही आफाक प्रकरण में किसी भी जांच का स्वागत किया है। कहा कि वे धार्मिक व्यक्ति होने के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। 

इस दौरान सैकड़ों लोग उनके संपर्क में आते हैं। सभी के चरित्र के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। मौलाना ने कहा कि मरते दम तक वह ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे उनकी पार्टी और परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें