फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बिजली अधिकारियों को लगाई फटकार, आपूर्ति व्यवस्था में करें सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। विधायक ने हसनपुर क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही आपूर्ति समस्या का निराकरण न होने पर अधिकारियों को जमकर फटकारा। कहा कि क्षेत्र की जनता बिजली आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से परेशान है। इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाए। इसके अलावा उझारी से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में ज्यादा समस्या रहती है, जिसकी वजह से आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

गुरुवार को विधायक ने बिजली एक्सईएन अनिल कुमार, एसडीओ देहात देवेश कुमार, एसडीओ शहर अभय कुमार सिंह को आवास पर बुलाकर बैठक की। यहां आपूर्ति समस्या का निराकरण नहीं होने पर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि उझारी स्थित 132 केवी बिजलीघर से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन 28 किलोमीटर घूम कर आ रही है जबकि उझारी से हसनपुर की दूरी महज 9 किमी है। 28 किमी लाइन में फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए काफी समय लग जाता है, जिसकी वजह से क्षेत्र की जनता बिजली नहीं मिलने की वजह से परेशान रहती है। इस समस्या का जल्द निराकरण कराया जाए। इसका नया एस्टीमेट बनवाकर उझारी से सीधे हसनपुर को 9 किमी लाइन जोड़ी जाए। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के फोन समय पर अटेंड कर उनकी समस्या का निराकरण करते रहें। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, राजपाल सैनी, अजय पॉल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें