फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शरारती तत्वों ने समय से पहले लगाई होलिका में आग, लोगों में आक्रोश

Thu, 13 Mar 2025 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास रखी होलिका में शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार तड़के चार बजे ही आग लगा दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने दहन स्थल की सफाई कर लकड़ी रखकर दोबारा होलिका रखी।
गजरौला रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन रोड निवासी लोगों ने होलिका रखी थी। बृहस्पतिवार तड़के 4.30 बजे कुछ लोगों ने होलिका में धुआं उठता देखा। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। नागरिकों ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने तड़के ही होलिका में आग लगा दी होगी, जिससे होलिका जल गई। उसमें बस धुआं उठ रहा था। दहन से पहले ही होलिका में आग लगा देने से नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ओमपाल, राहुल, दीपक, पवन, विजेंद्र, गोलू, दिनेश आदि लोगों ने आस पास सफाई की। लकड़ी आदि लाकर दोबारा होलिका रखी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शरारती तत्व द्वारा होलिका में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। लोगों को समझा कर शांत कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें