फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: भट्टा मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, पथराव में आठ लोग लहूलुहान, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर हालातों को संभाला

Fri, 12 Mar 2021 01:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
परचून की दुकान से बीड़ी का बंडल लेने गए भट्टा मजदूर से दबंगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बवाल में दोनों पक्षों के आठ लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर हालातों को संभाला। 
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी और सीओ ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव की है। यहां मकसूद (42) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के रौनक के अलावा तीन बेटी और तीन बेटे हैं। मकसूद गांव के ही भट्टे पर ईंटे थापते थे। गुरुवार की देर रात मकसूद मोहल्ले के ही आरिफ की परचून की दुकान से बीड़ी का बंडल लेने गए थे। वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। यहां मकसूद और आरिफ के बीच कहासुनी हो गई। लिहाजा दबंगों ने मकसूद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच हुआ पथराव
विरोध करने पर मारपीट होने लगे। मकसूद के शोर मचाने पर उनके परिवार के अन्य लोग मौके पर दौड़ आए। इसके बाद दोनों पक्षों आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बवाल की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आरिफ पक्ष ने मकसूद को घेर कर उसे लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि दोनों पक्षों के मकसूद पक्ष के पप्पू, सालिम, सुल्तान जहां और दूसरे पक्ष से आरिफ, वसीम, नन्हे, ननहुआ और जुल्फेकार लहूलुहान हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी भांजकर बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने मकसूद को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ सदर विजय कुमार राना ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि घटना में मृतक के भतीजे आसिम की तहरीर पर कासिम, आसिफ, मोहम्मद रफी, आरिफ, जुल्फेकार, रिफाकत, कय्यूम और जसीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें