फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बदमाशों का निजी अस्पताल पर धावा, विरोध पर महिलाकर्मी से मारपीट

Mon, 07 Jul 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कलाली रोड स्थित सिंह हॉस्पिटल पर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। खिड़की के जरिये घुसे बदमाशों ने 50 हजार की नकदी व लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर अस्पताल की एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हाॅस्पिटल की कर्मचारी रचना देवी ने बताया कि शनिवार रात वह अस्पताल में ड्यूटी पर थी। रात करीब ढाई बजे वह बाथरूम गई तो वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने अस्पताल में रखे 50 हजार रुपये व लैपटॉप छीन लिया। रचना ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसकी जांघ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर सुन अन्य कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग गए। अस्पताल संचालक की ओर से थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें