फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोहम्मद शमी के फॉर्म हाउस पहुंचे राज्य मंत्री, दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। विश्वकप में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शनिवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप मोहम्मद शमी से मिलने उनके गांव सहसपुर अली नगर पहुंचे। उन्होंने शमी के फॉर्म हाउस पर पहुंचते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

दोपहर के समय नरेंद्र कश्यप गांव से बाहर स्थित मोहम्मद शमी के फाॅर्म पर पहुंचे। उन्होंने शमी से मुलाकात की। सबसे पहले उन्हें बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, विश्वकप में शमी द्वारा की गई शानदार गेंदबाजी को लेकर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। कहा कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान में 24 विकेट लेकर नया इतिहास लिख दिया। पूरी दुनिया ने उनकी कला को देखा। जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत मुबारकबाद। वह इसी तरह अमरोहा, यूपी और देश का नाम रोशन करते रहे। यह गौरव की बात है कि मोहम्मद शमी यूपी से हैं। उनकी गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों खूब डरते नजर आए। नरेंद्र कश्यप यहां करीब दस से पंद्रह मिनट रुके। बता दें कि विश्वकप फाइनल मैच में मिली हार के बाद भी मोहम्मद शमी की हर ओर खूब प्रशंसा हो रही है। बीते मंगलवार को ही वह अपने गांव पहुंचे थे। यहां पर ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद परिवार संग खूब समय बिताया था। उन्होंने अगले दिन मीडिया से बात करते हुए विश्वकप से जुड़ीं बातों को साझा किया था। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनका साहस बढ़ाने पर आभार जताया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें