फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। चोरों ने हाईवे स्थित फैक्टरी की दीवार तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चोरी की ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीली खेड़ी हाईवे स्थित स्टोनमैन क्राफ्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुई। फैक्टरी के प्रबंधक पंकज कुमार का आरोप है कि 24 नवंबर की शाम 7 बजे फैक्टरी की पश्चिम और की दीवार को तोड़ लिया गया। इसके बाद फैक्टरी में रखा काफी सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में फैक्टरी प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें