फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता के बावजूद देहात में संक्रमण में गिरावट नहीं, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराए:अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि देहात क्षेत्रों में धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में विशेष सतर्कता अपनाने की जरूरत है। सर्विलांस और निगरानी समितियों को हर वक्त सक्रिय रखा जाए। सैनिटाइजेशन और फॉगिंग भी रोजाना कराए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोजाना डोर टु डोर सर्वे करे उसके रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को लाभ मिले और संक्रमण के रोकथाम में मदद मिल सके।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना से बचाव को लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि होम आइसोलेट व्यक्ति की सूचना लेते रहें। ऐसे लोगों को घर में दवा उपलब्ध कराएं। कहा कि चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त होनी चाहिए। कहा कि देहात में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। ऐसे में सैनिटाइजेशन और सफाई को और बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ देहात में फॉगिंग को सुनिश्चित कराएं। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि जिले में सात जगह पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। यह जन सहयोग से हो रहा है। कोविड-19 अस्पतालों में कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम के द्वारा संक्रमितों के बारे में सूचना ली जा रही है। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में सफाई अभियान चल रहा है। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें