फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू दूध टैंकर ने रौंदे कई वाहन, यात्री शेड में घुसा, दो की मौत

Wed, 10 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के रहरा रोड पर हाकमपुर में हादसे के बाद जमा भीड़। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसनपुर-रहरा रोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव हाकमपुर में भीषण हादसा हो गया। रहरा की दिशा से आ रहे बेकाबू दूध के टैंकर ने टैंपो में टक्कर मारते हुए तीन बाइक व यात्रीशेड को उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि विशालकाय पेड़ ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही मौलाना समेत दो की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे से भड़की भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया, तीन थानों की पुलिस के साथ एसपी ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी हाफिज शाहिद पुत्र अब्दुल्ला (55) हसनपुर की एक मस्जिद में मौलाना थे। मंगलवार सुबह वह हसनपुर रहरा अड्डे से गंगवार निवासी मारूफ पुत्र अरशद के साथ टैंपो में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। हसनपुर रहरा रोड पर गांव हाकमपुर में रहरा की दिशा से आ रहे अनियंत्रित दूध के टैंकर ने टैंपो में टक्कर मारते हुए तीन बाइकों को रौंद दिया।
विज्ञापन


इसके बाद यात्रीशेड को उड़ाते हुए विशालकाय पिलखन के पेड़ को धराशायी कर दिया। हादसे में टैंपो सवार मौलाना हाफिज शाहिद व बाइक सवार छात्र जोगेंद्र उर्फ भूरा (25) निवासी गांव पतेेई खादर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में आठ घायलों को रेफर किया गया।

उधर, घटना स्थल पर हादसे से भड़के लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की। करीब पंद्रह मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। हसनपुर, आदमपुर व सैदनगली पुलिस के साथ सीओ अविनाश गौतम, एसडीएम गंभीर सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिए जाने की बात कहकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें