फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदा का केमिस्ट करा रहा था टैंकर से दूध चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दुग्ध उत्पाद बनाने वाली आनंदा डेयरीज में कंपनी प्रबंधन ने केमिस्ट को ही दूध के टैंकर से बड़े पैमाने पर दूध की चोरी कराते और दूध कम होने के बावजूद पूरा बताकर उस पर अपनी मोहर लगाकर सैंपल पास करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रबंधन ने उसे पुलिस को सौंप दिया। देर रात यूनिट हेड की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम आनंदा डेयरीज के यूनिट हेड मनीश शाक्य ने 100 डायल को सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री में केमिस्ट वीरपाल निवासी गांव पतेई कोतवाली डिडौली दूध की चोरी करा रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। सूचना पर डेयरी में पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। देर शाम प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाने में मौजूद कंपनी की पिलखुवा इकाई से आए हरीश मित्तल ने बताया कि 12 दिसंबर को कंपनी के अफसरों ने एक टैंकर को रुकवाकर उसका दोबारा नमूना लिया तो दूध के फैट, सीएलआर और वजन में काफी अंतर आया। 1320 लीटर दूध कम था। शनिवार की सुबह कैमिस्ट वीरपाल को बुलाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। इसके बाद प्रबंधन ने उसे पुलिस को सौंप दिया। देर रात इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केमिस्ट वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें