फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सैदनगली में डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अप्रशिक्षित डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पीड़ित परिजनों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

संभल के असमौली थानाक्षेत्र के गांव छेबड़ा निवासी तेजराम पेशे से किसान हैं। उसकी पत्नी पुष्पा (35) गर्भवती थी। शनिवार की दोपहर पुष्पा को प्रसव पीड़ा होने ली। परिजनों ने पुष्पा को सैदनगली के एक निजी क्लीनिक पर भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कही। करीब पांच बजे तक पुष्पा दर्द से तड़पती रही। काफी कहने सुनने के बाद भी डॉक्टर ने कुछ नहीं किया और इधर-उधर की बात कहकर बरगलाता रहा। करीब पांच बजे परिजन पुष्पा को लेकर हसनपुर जाने लगे। परिजनों के हसनपुर पहुंचने से पहले ही गर्भवती की मौत हो गई। संतुष्टि के लिए परिजन पुष्पा को लेकर एक क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गर्भवती महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर वापस सैदनगली स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। यहां डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के पति तेजराम ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। पुष्पा की चौथी डिलीवरी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें