फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अमरोहा स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 19 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
मेमू
विज्ञापन
उन्होंने कैलसा में ओवरब्रिज बनवाए जाने और पदमावत व फैजाबाद एक्सप्रेस के ठहराव सहित अन्य समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार की शाम पांच बजे स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म दो पर मुरादाबाद से फूलों एवं लड़ियों से सजकर आई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में बड़ी गंदगी थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने दो साल में दूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश में रेलवे को महज एक हजार करोड़ रुपये मिलते थे वहीं मोदी सरकार ने पांच हजार करोड़ कर दी गई है। कहा, अमरोहा रेलवे स्टेशन को आदर्श घोषित कर दिया गया है। इसी के मुताबिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। 2020 तक किसी भी टिकट के रिजर्वेशन की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कैलसा में ओवरब्रिज बनाए जाने और पदमावत व फैजाबाद एक्सप्रेस के ठहराव पर विचार करने का आश्वासन दिया। अमर उजाला की ओर से उठाए गए मुद्दे श्मशान घाट को जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराने की भी बात कही। इस दौरान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया, डीआरएम प्रमोद कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर ने व संचालन नगराध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया। 
विज्ञापन


इस दौरान यह मौजूद रहे
पूर्व विधायक हरपाल सिंह, तोताराम, पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो, अतुल जैन, राम सिंह सैनी, युद्घवीर सिंह, पूरन सिंह सैनी, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, डा. केएस सैनी, चौधरी दिवाकर सिंह, गदीर नकवी, ओमप्रकाश गोला, डा.मनन कौशल, अतुल पंडित, मास्टर रोहताश सिंह, कैलाश ऱ्गुजऱर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, सतीश अरोड़ा, डा.नायाब, गौरव गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह , चैनसुख गोले, रामपाल सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, माया गुप्ता, अवनीश शरण बंसल, चैनसुख गोले, मुकेश सक्सेना, नरेंद्र धारीवाल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें