फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसई विद्युत को उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर नवांगुतक अधीक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि मीटर परीक्षण की प्रक्रिया उपभोक्ता हित में अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंंडित मनु शर्मा एडवोकेट की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचा। उनके समक्ष विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को रखा गया एवं पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि जनपद भर के समस्त विद्युत वितरण खंडों को निर्देशित किया जाए कि समस्त पुराने, जर्जर, जीर्ण-क्षीर्ण, गले व टूटे हुए खंभों को चिह्नित कर शीघ्र ही बदला जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना या जनहानि होने से बच सके। समस्त विद्युत वितरण खंडों को निर्देशित किया जाए कि वह सुरक्षा के दृष्टिकोण से रिहायशी इलाकों व घनी आबादी में लगी 11 हजार वोल्ट या उससे अधिक क्षमता वाली लाइनों को चिह्नित कर शीघ्र उनके नीचे सुरक्षित तारों का जाल लगवाया जाए।
अधिशासी अभियंता मीटर परीक्षण खंड को निर्देशित किया जाए कि वह समस्त सहायक अभियंताओं को निर्देशित करें कि वो प्रत्येक दशा में उपभोक्ताओं की उपस्थिति में ही मीटर परीक्षण या निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। जिससे मीटर परीक्षण की प्रक्रिया उपभोक्ता हित में अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बन सके। समस्त विद्युत वितरण खंडों एवं उपखंडों को निर्देशित किया जाए कि वह गलत या गड़बड़ी वाले विद्युत बिलों को विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत को दृष्टिगत रखकर रिवाइज करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सभी विद्युत वितरण खंडों व उपखंडों को निर्देशित किया जाए कि वह उपभोक्ताओं द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव संजीव जिंदल, दिनेश सिंह, जगदीश सिंह पाल, शैलेंद्र सिंह सोनू, राजीव शर्मा, वसीम अहमद, राजीव कुमार गोले, रोहित चौधरी, शानू कुरैशी, वीर सिंह आदि एक्टिविस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें