फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: समस्याओं के समाधान की मांग पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के निस्तारण की मांग पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन देकर कहा कि राणा शुगर मिल बेलवाड़ा ने किसानों का गन्ना मूल्य का अभी तक भुगतान नहीं किया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मय ब्याज के भुगतान कराया जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण बंद होना चाहिए। मध्य गंगा नगर में शीघ्र ही पानी छोड़ना सुनिश्चित किया जाए।
तहसील में किसानों के अंश निर्धारण की गलती को कैंप लगाकर दूर किया जाए। किसानों को समय से खाद मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मुन्नू सिंह, अभिराज सिंह, शुभम देवल, मुकेश कुमार, काले सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें