फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पक्ष में माहौल बनाए, सरकार की नाकामी बताए कार्यकर्ता:निर्मोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता में निराशा है। पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की नाकामी को जनता के बीच लेकर जाए। विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाए ताकि विधानसभा चुनाव में सपा को कामयाबी मिले।
विज्ञापन

वह रविवार को मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधानसभा का चुनाव देश और लोकतंत्र को बचाने का है। विधानसभा चुनाव परिणाम से बदलाव की लहर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सपा के साथ अधिक संख्या में जुड़ रहा है। संतराज यादव, समरपाल चौधरी, मुमताज खान, अशोक चौधरी, अतीक अहमद, राधेलाल रघुवंशी, गंगाराम खड़गवंशी, ओमप्रकाश दिवाकर, महेश सैनी, जुबैर, फारुख अंसारी, धीर सिंह, साजिद, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें