फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचिंग करने वाला मेरठ का लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश । - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सवारी का इंतजार कर रहे युवक से चेन लूट कर भाग रहे बदमाश कि दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में मेरठ जनपद निवासी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। वहीं घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की। बदमाश पर विभिन्न जनपदों के थानों में बारह से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर निवासी जयवीर सिंह गांव जाने के लिए कस्बा में सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और मुरादाबाद जाने के लिए रास्ता पूछने लगा। इससे पहले जयवीर सिंह कुछ समझ पाता बाइक सवार उसके गले से सोने की चेन लूट कर इकौंदा गांव की तरफ फरार भाग निकला। इस दौरान जयवीर सिंह ने शोर मचा दिया।
उधर जोया चौकी पर तैनात विक्रम सिंह यहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पीड़ित जयवीर सिंह को साथ लेकर बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ डिडौली सुनील मलिक संभल चौराहा पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस बाइक सवार की घेराबंदी करती हुई सईदाबाद की मढै़या से इकौंदा को जाने वाले रास्ते पर पहुंच गई। यहां दोनों तरफ से घिरता देख बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग में सिपाही बदमाश की गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें टांग में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम मंजूर अहमद निवासी मोहल्ला कायस्थ बड्डा थाना व कस्बा किठौर जनपद मेरठ बताया। उसने नगर कोतवाली क्षेत्र में 11 मई को आवास विकास कालोनी में महिला से कुंडल लूट की घटना भी कबूल की है।
एसपी विनीत जायसवाल व सीओ विजय कुमार राणा ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बदमाश मंजूर कुंडल और चैन स्नैचिंग करने वाला बड़ा लुटेरा है। उस पर मेरठ, हापुड़, बागपत और गाजियाबाद जनपद में पंद्रह से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती बदमाश से पूछताछ करते एसपी विनीत जायसवाल।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें