फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट, घर में घुसकर पत्नी से छेड़खानी

Sun, 08 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दबंगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में घुसकर मेडिकल संचालक की पत्नी से छेड़खानी भी की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


यह घटना अमरोहा एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पांच जून की रात नौ बजे दुकान पर थे। तभी मोहल्ले के ही मुस्तकीम व बोना मेडिकल स्टोर पर आए और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मेडिकल स्टोर संचालक ने रुपये देने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे और उनके घर पहुंच गए। आरोपी मुस्तकीम व बोना ने अपने साथी मुकीम और चांद को भी बुला लिया। सभी ने घर में घुसकर मारपीट की और विरोध करने पर मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी के साथ छेड़खानी की। बच्चों को भी पीटा।
आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मुस्तकीम, बोना, मुकीम और चांद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें