फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट विक्रेताओं ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। नगर के मीट विक्रेताओं ने थाना पुलिस पर बेवजह परेशान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर नियमानुसार मीट विक्रय करने की अनुमति दिए जाने की गुहार लगाई। मीट विक्रेताओं का आरोप था कि थाना पुलिस बाहर से मीट लेकर आने वाले एक ही थोक विक्रेता को ही विक्रय की अनुमति दे रही है जबकि अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मीट विक्रेताओं ने पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन के साथ अमरोहा जाकर जिलाधिकारी से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

नगर के मीट विक्रेताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले तक चार थोक विक्रेता मीट लेकर आ रहे थे लेकिन पुलिस ने केवल एक थोक विक्रेता को ही मीट विक्रय की अनुमति दी है। मीट विक्रेताओं का आरोप है कि इस थोक विक्रेता ने मीट के दाम बढ़ा दिए। इस वजह से गरीब लोगों को भी मीट महंगा खरीदना पड़ रहा है। मीट विक्रेताओं ने पालिकाध्यक्ष हाजी राहत से मिलकर मदद की गुहार लगाई। पालिकाध्यक्ष के साथ मीट विक्रेताओं ने अमरोहा जाकर जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी रोहताश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर ही अन्य थोक विक्रेताओं को मीट बेचने से रोका गया है। इस मौके पर असलम, नफीस, अंसार, जावेद कुरैशी, गालिब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें