फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजस्थान से प्रेमी संग आई विवाहिता नौगांवा सीएचसी में मिली

Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। राजस्थान से प्रेमी के साथ आई नवविवाहिता पुलिस को नौगांवा सादात सीएचसी में मिली। राजस्थान पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पहुंची थी। पुलिस थाने में सूचना देकर प्रेमी युगल को राजस्थान ले गई। पुलिस कार्रवाई से अस्पताल में मरीजों के बीच हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान की तहसील अतरूह के एक गांव निवासी किसान ने बेटी की शादी पांच मई को तहसील क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से थी। युवती इस शादी के खिलाफ थी। उसका क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक 11 मई की रात नवविवाहिता ने प्रेमी को सुसराल बुलाया और रात में ही उसके साथ चली गई। सुबह परिजनों ने तलाश किया और उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
पहले हरिद्वार और फिर आए नौगांवा
राजस्थान पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई। उनके मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। लेकिन, दोनों अपने ठिकाने बदलते रहे। पहले वह राजस्थान से हरिद्वार पहुंचे। पुलिस उन्हें तलाशते हुए हरिद्वार पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों यहां से भी चले गए। इसके बाद दोनों ने नौगांवा सादात क्षेत्र के एक रिश्तेदार के पास सीएचसी में आवासीय परिसर में बने कमरे में पनाह ली। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर राजस्थान पुलिस बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी युगल ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया तो अस्पताल में हंगामा मच गया। सूचना पर नौगांवा पुलिस भी मौके पर पहुंची। राजस्थान पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने राजस्थान पुलिस द्वारा सीएचसी से प्रेमीयुगल को बरामद करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें