फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बालक की हत्या में एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

Fri, 30 May 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। गांव इमरतपुर मजरा शेरगढ़ में 11 साल के बालक की हत्या का मामला एक बार फिर गर्माया है। घटना के तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया था। अब इस प्रकरण की जांच करने के लिए एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव इमारतपुर मजरा शेरगढ़ की है। मृतक के पिता नरेश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर 2024 को गांव में ही उनका बेटा मुकेश (11) भाई देवराज के साथ खेल रहा था। अचानक मुकेश गायब हो गया था। बालक का शव गांव के ही हरप्रसाद के खेत में मिला था। उसके गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
परिजनों का आरोप था कि रंजिश में गांव के ही लोगों ने मुकेश की हत्या की है। मामले में पांच अप्रैल 2025 को कोर्ट के आदेश पर हरप्रसाद, विजनपाल, सरस्वती और वीरवती निवासी इमरतपुर खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना पुलिस कर रही है। मृतक बालक के परिवार के लोग कई दिन पूर्व एसपी अमित कुमार आनंद से मिले थे और इंसाफ दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। बृहस्पतिवार की शाम को एसपी अमित कुमार आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें