फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति-सास के खिलाफ हत्या का केस

विज्ञापन
मृतक सिमरन कौर का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के अलीपुरा कलां गांव में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति और सास के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही सास को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति फरार हो गया।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के टंडेरा गांव निवासी रोहित की बहन सिमरन कौर उर्फ सिंपल की शादी तेरह साल पहले नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव अलीपुरा कलां निवासी सुनील धारीवाल उर्फ सोनू के साथ हुई थी। सिमरन पर दस साल का एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से पति सुनील धारीवाल और उसकी सास दहेज को लेकर खुश नहीं थे। वह सिमरन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार ससुराल वालों को समझाया गया, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। इसके बाद उन्होंने सिमरन को और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। सोमवार की रात सिमरन का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने फंदे पर लटका कर विवाहिता की हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी पति घर से फरार हो गया। पुलिस ने सिमरन की सास को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई के मुताबिक सिमरन के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी फंदे पर लटका कर हत्या की गई है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई रोहित की तहरीर पर पति सुनील धारीवाल और सास ओमवती के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की हत्या कैसे की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हो सकेगी। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला की मौत का मामला सामने आया है। भाई की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। पूनम, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें