फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के सात साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत को पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कुतुबपुर की है। बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव दरबड़ ठेठ निवासी रंजीत सिंह ने अपनी बेटी अनीता की शादी अप्रैल 2014 को कुतुबपुर निवासी सोनू सैनी के साथ की थी। महिला की दो बेटी हैं। रविवार की रात अनीता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इस दौरान मृतका के भाई नरेश ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी बात को लेकर अनीता ने खुद फंदे पर लटकर आत्महत्या की थी। उसके मायके वाले परिजनों ने भी कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें