फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता के मायके और ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जबकि पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

यह मामला देहात थानाक्षेत्र के मीरासराय गांव का है। रजबपुर थानाक्षेत्र के खालकपुर निवासी मोमीन की बेटी सलमा की शादी तीन साल पहले मीरासराय निवासी कासिम के साथ हुई थी। शादी के बाद सलमा ने दो बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से सलमा के बड़े बच्चे की तबियत खराब चल रही है। जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। इस बात को लेकर एक सप्ताह से सलमा परेशान चल रही थी। बताते हैं कि घरेलू परेशानियों के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी बीच शनिवार की सुबह सलमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में कपड़े के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही एसओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें