शादी के बीस दिन बाद विवाहिता मायके से अपने प्रेेमी के साथ चली गई। विवाहिता के पिता ने इसकी शिकायत आरोपी के ताऊ से की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सैदनगली क्षेत्र निवासी किसान की 19 वर्षीय बेटी की शादी हसनपुर के सुखदेवी इंटर काॅलेज में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुरादाबाद जिले के मैनाठेर क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मायके में आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक उनकी बेटी के पीछे पड़ा था। 15 फरवरी को आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया है। इसकी शिकायत आरोपी के ताऊ से की तो गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सैदनगली थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।