फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पेशथाना निवासी परवीन की शादी पिछले साल नवंबर में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव कोटीला निवासी चांदबाबू से हुई थी। परवीन के मुताबिक, पिता ने शादी में सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। कुछ समय बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है।
आरोप है कि 15 अक्तूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पहुंचकर परवीन और उसे बचाने आए पिता के साथ मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति चांदबाबू, गुड्डू, दुलारी बेगम और हबीबून निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें