फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीमा क्लेम खारिज करना कंपनी को पड़ा भारी, 62 हजार रुपये लौटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान के ऑपरेशन पर खर्च का बीमा क्लेम खारिज करना बीमा कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए 47 हजार रुपये का क्लेम नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही आर्थिक और मानसिक पीड़ा के लिए 10 हजार और वाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये देने होंगे। पूरी धनराशि एक माह में अदा करनी होगी।
विज्ञापन

हसनपुर की राजपूत कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने निजी बैंक के माध्यम से एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कराई थी। इसी दौरान उन्हें पथरी की समस्या हुई। सात दिसंबर 2024 को अस्पताल में भर्ती हुए और उपचार के बाद 10 दिसंबर को छुट्टी मिली। इलाज पर करीब 47 हजार रुपये खर्च हुए।
विनय ने बीमा कंपनी से क्लेम मांगा, लेकिन कंपनी ने अस्पताल में भर्ती और इलाज का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर दावा खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह और सदस्य अंजू रानी दीक्षित ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। बीमा कंपनी के तर्क खारिज करते हुए आयोग ने इसे सेवा में कमी माना और क्लेम समेत अन्य धनराशि भुगतान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें