फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

Sat, 04 Jul 2026 10:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के सोती नांगल थाना क्षेत्र के मोहल्ला टंकी वाला निवासी शमशुद्दीन ने कोरोना काल में अपनी बेटी फिरदौस का निकाह नौगावां सादात कस्बा निवासी यूसुफ के साथ किया था। शादी के बाद फिरदौस ने दो बेटियों माहे नूर और आयत नूर तथा एक बेटे मोहम्मद आजान को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार वह दो माह की गर्भवती भी थी। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर करीब तीन माह पहले फिरदौस बच्चों के साथ मायके चली गई थी। करीब एक माह पहले यूसुफ उसे वापस लाने पहुंचा, लेकिन मायके पक्ष ने बच्चों को ही उसके साथ भेजा और फिरदौस को रोक लिया। बाद में दोनों परिवारों के बीच हुई बातचीत और समझौते के बाद मुहर्रम के दौरान फिरदौस ससुराल लौट आई। ससुराल लौटने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 24 जून को उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार रात फिरदौस की मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव लेकर घर पहुंचे और शनिवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोप लगाया कि फिरदौस को जहर देकर मारा गया हे। आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें