फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी कमल सिंह की बेटी संजयवती की शादी करीब 4 साल पहले थाना क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद आज तक कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर घर में अक्सर क्लेश रहता था। कई बार विवाद हुआ। सोमवार दोपहर को घर में उस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि संजयवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है। ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर रहरा थाना से पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
संतान नहीं होने पर करते थे प्रताड़ित
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका खुर्द में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद मायके से पहुंचे पिता कमल सिंह का कहना है कि बेटी को शादी के 4 साल के बाद भी कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई। इसको लेकर ससुराल वाले उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। रिश्तेदारों के माध्यम से कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी संतान और दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द में एक महिला की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि महिला ने आत्महत्या की है। फिर भी मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रामप्रकाश शर्मा, थाना अध्यक्ष रहरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें